हल्द्वानी ब्रेकिंग : डा. नेहा शर्मा बनीं बेस्ट क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट इन उत्तराखंड

0

हल्द्वानी। मानसा मानसिक स्वास्थ्य परामर्श क्लिनिक हल्द्वानी की डॉक्टर नेहा शर्मा को इंडियन साइकोमेट्रिक एंड एजुकेशनल रिसर्च एसोसिएशन आईपीईआरए एवं इंडियन साइकोमेट्रिक एंड एजुकेशनल रिसर्च एसोसिएशन आईपीआरए आगरा की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान आईपीआरए ने उत्तराखंड में मानसिक रोगियों के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा व शोध कार्यों के लिए दिया है।


ADVERTISEMENTS

डा. नेहा ने उत्तराखंड में कम उम्र व कम समय में मानसिक स्वास्थ्य व मनोवैज्ञानिक समस्याओं के मनोचिकित्सा विधि या साइकोथेरेपी उपचार व उन शोध कर मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सफलता हासिल की है। यह अवार्ड हर साल आगरा में एचआईबीएस में आयोजित किया जाता है। लेकिन कोरोना के कारण इस बार इस अवार्ड को आन लाइन कार्यक्रम आयोजित करके दिया गया।

राज्यसभा सीट : भाजपा ने उतारा उत्तराखंड से नरेश बंसल को मैदान में

डा. नेहा शर्मा को मनोचिकित्सा के क्षेत्र में बेस्ट क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट इन उत्तराखंड के रूप में दिया गया। सीएनई परिवार की ओर से डा. नेहा शर्मा व उनके स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएं।

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

ADVERTISEMENTS