HomeUttarakhandAlmoraशुभकामनाएं : डॉ. महेंद्र सिंह मिराल रा.जू.हाईस्कूल शिक्षक संघ लमगड़ा के र्निविरोध...

शुभकामनाएं : डॉ. महेंद्र सिंह मिराल रा.जू.हाईस्कूल शिक्षक संघ लमगड़ा के र्निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित, गोष्ठी में संगठनात्मक एकता का लिया संकल्प, नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ लमगड़ा की शैक्षिक उन्न्यन गोष्ठी में विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा व उचित शैक्षिक माहौल बनाने के साथ ही संगठन को सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर ब्लॉक लमगड़ा की नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डॉ. महेंद्र सिंह मिराल र्निविरोध अध्यक्ष चुना गया।
शिक्षक भवन उ.जू.हाईस्कूल शिक्षक संघ अल्मोड़ा में प्रांतीय संगठन मंत्री व चुनाव पर्यवेक्षक पंकज पांडे के निर्देश में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. मिराल के अलावा गिरधारी सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह बोरा महामंत्री, जुगल किशोर भट्ट कोषाध्यक्ष व संजीव कुमार जोशी संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित सदस्यों को संरक्षक जगत सिंह नेगी द्वारा शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व प्रथम सत्र में शिक्षकों द्वारा बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कर विद्यालयों में उचित शैक्षिक माहौल बनाने पर चर्चा हुई। चर्चा का मुख्य विषय लॉक डाउन के दौरान शिक्षकों द्वारा की गई शैक्षिक गतिविधियों का संचालन रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ.जू.हा. शि. संघ जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष संजय बिष्ट ने जनपदीय व प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा शिक्षक हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी रखी। गोल्डन कार्ड के उपयोग में आ रही विभिन्न विसंगतियों को दूर करने के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों को रखा गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक जगत सिंह नेगी व प्रांतीय संगठन मंत्री पंकज पांडे द्वारा संगठन के महत्व व उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से शिक्षकों को अवगत कराया गया। विकासखंड लमगड़ा के उ. राज्य प्रा. शि. संघ के अध्यक्ष गणेश सिंह भंडारी द्वारा दोनों संगठनों में उचित तालमेल के साथ विकासखंड स्तर की समस्याओं के निराकरण पर बल दिया। उन्होंने प्राथमिक स्तर पर विद्यालयों में चार अध्यापक होने की बात कही। जिससे स्कूल में अध्यनरत बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विकसित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उ.जू.हा.शि. संघ लमगड़ा के ब्लॉक अध्यक्ष तारा सिंह गहतोड़ी ने शिक्षकों द्वारा करवाये जा रहे छात्रवृत्ति आनलाइन फीडिंग कार्य करने में आ रही ओ.टी.पी. की समस्या से अवगत कराया। मांग रखी कि इस कार्य से शिक्षकों को मुक्त रखा जाये। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भगवत सिंह बगड़वाल ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह बिष्ट, घनश्याम सिंह, राजेश कुमार जोशी, रंजना जोशी, लता जोशी, देवेंद्र कुमार टम्टा, गजेंद्र गिरि गोस्वामी, निहारिका बिष्ट आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments