HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा के नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़ी दर्जनों...

Almora News: पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा के नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़ी दर्जनों महिलाएं, पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा की पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में आज पांच दर्जन से अधिक महिलाओं ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। यहां कांग्रेस के जिला कार्यालय में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने इन सभी महिलाओं को पुष्प गुच्छ भेंटकर कांंग्रेस परिवार में स्वागत किया। इस मौके पर शोभा जोशी ने कहा कि निकट भविष्य में काफी संख्या में महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा।

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में जनता का पूरा लगाव कांंग्रेस की तरफ है और लोग कांग्रेस से जुड़ना चाह रहे हैं। शोभा ने कहा कि कांंग्रेस संगठन की मजबूती उनका लक्ष्य है और इसके लिए वह धरातल पर काम कर रही हैं। निकट भविष्य में कई और महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के “लड़की हूं लड़ सकती हूं” के नारे को मूर्त रूप देने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस की जीत में महिलाओं की भूमिका अहम रहेगी। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली सभी महिलाओं का स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ व्यवसायी प्रकाश रावत, कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय उपस्थित रहे।

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में आज कांंग्रेस की सदस्यता लेने वालों में शहनाज अन्सारी, हारून अन्सारी, मोहसीन अन्सारी, सल्वनत अंसारी, ऊमा डालाकोटी, महक खान, संगीता, मन्जू देवी, शारदा देवी, महिमा आर्या, प्रीती श्रीवास्तव, राधा राणा, हंसी देवी, सन्तोष कुमार आर्या, हंसी देवी, कला देवी, मीना देवी, भगवती देवी, सुनीता जोशी, मुन्नी पन्त, बबीता भट्ट, गुंजन बिष्ट, मीना जोशी, पूनम पाण्डेय, साक्षी मजेड़ा, शान्ति मेहरा, मानुली देवी, चम्पा देवी, मन्जू देवी, राधा राणा, संगीता, प्रीति देवी, नन्दी कनवाल, मोहनी देवी, ललिता कार्की, मुन्नी, स्तुति सिंह, अंकिता, दीपा, सपना आदि महिलाएं शामिल हैं जबकि इनके अलावा कुछ पुरुष भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments