HomeUttarakhandAlmoraभिकयासैंण में दर्जनों लोनों ने पहनी आप की टोपी, स्वागत

भिकयासैंण में दर्जनों लोनों ने पहनी आप की टोपी, स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
आम आदमी पार्टी लगातार जनता के बीच अपनी पैठ बना रही है। भिकियासैंण में हुए एक सादे कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने केंद्रीय प्रभारी शेखर चंद्र की अध्यक्षता में आप की सदस्यता ग्रहण की। सभी को विधिवत आप की टोपी पहना आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। अल्मोडा जिले से आए केंद्रीय प्रभारी शेखर चन्द्र की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बारी—बारी से सभी नए सदस्यों का स्वागत कर उन्हें आप में शामिल किया गया। सदस्यता दिलाने वालों में अतुल जोशी, संजय जोशी, प्रशांत बिष्ट, ए.पी. लक्चौरा आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश जोशी ने किया।सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख लोगों में क्षेत्र के कर्मठ, जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता जो पूर्व में ट्रेड यूनियन में भी अपना भरपूर सहयोग दे चुके हैं ग्राम धूरा के नंदन सिहं बिष्ट थे। इनके अलावा गंगा सिंह, बलवंत सिंह बिष्ट, गोपाल सिहं रौतेला, पूरन सिंह, नंदन सिंह, गोविंद राम, राधा देवी, भगवती देवी, नंदा देवी, मोहनी देवी, कमला देवी, नंदी देवी, मोतुली आर्या, पार्वती देवी आर्या आदि ने भी सदस्यता ग्रहण की।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments