HomeBreaking Newsलालकुआं ब्रेकिंग : दो मन्दिरों में चोरी में डोरेमोन गिरफ्तार, मूर्ति व...

लालकुआं ब्रेकिंग : दो मन्दिरों में चोरी में डोरेमोन गिरफ्तार, मूर्ति व सामान बरामद

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने नगर के अवंतिका मंदिर एवं सोयाबीन फैक्ट्री प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में हुई मूर्ति एवं अन्य सामान की चोरियों का खुलासा करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गई मूर्ति व अन्य सामान को भी बरामद कर लिया है। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि विगत 31 दिसंबर को लालकुआं अवंतिका देवी मंदिर में मूर्ति व अन्य सामान चोरी की गई थी तथा इसके अलावा सोयाबीन फैक्ट्री प्रांगण स्थित शिव मंदिर में मूर्ति व अन्य सामान चोरी हो गया था।
इन दोनों चोरियों के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगायी गई थी। पुलिस टीम ने एक आरोपी पप्पू उर्फ डोरेमोन पुत्र तिरुनाथ निवासी मजनू का टीला एन 71 वजीराबाद दिल्ली ,हाल निवासी निवासी हल्दूचौड़ डूंगरपुर को गिरफ्तार किया आरोपी के पास से दोनों मंदिर से चोरी की गई मूर्तियां व अन्य सामान बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया मामले में दो अन्य आरोपियों को भी वांछित किया गया है तथा लालकुआं में चोरी का माल खरीदने वाले दुकान पर भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
आरोपी को दबोचने वाली टीम में कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहतास सागर ,उप निरीक्षक अजेंद्र प्रसाद कमित जोशी , महिला उप निरीक्षक सीमा आर्य , सिपाही ललित सती , रमेश नाथ , तरुण मेहता ,सुरेंद्र कुमार शिंदे , गंगा सिंह ,कमल सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments