HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : महंगी पड़ी दबंगई, तलवार लेकर घूम रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Almora News : महंगी पड़ी दबंगई, तलवार लेकर घूम रहा व्यक्ति गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां एक व्यक्ति को हाथों में तलवार लेकर दबंगई दिखाना बहुत महंगा साबित हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह ग्रामीणों के साथ लड़ाई—झगड़ा करते हुए तलवार दिखा उन्हें डरा रहा था।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मामले की अनुसार गत दिवस थाना दन्या पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति रमेश चंद्र जोशी नैनोली गांव में तलवार लेकर घूम रहा है और ग्रामीणों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह द्वारा बिना देर किये तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रमेश चंद्र जोशी जो हाथ में तलवार लेकर ग्रामीणों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा था।

आरोपी के कब्जे से तलवार बरामद

जिस पर उसके कब्जे से एक अवैध लोहे की तलवार बरामद कर मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना दन्या में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —

आरोपी रमेश चंद्र जोशी पुत्र स्व. पूरन चंद्र जोशी निवासी नैनोली पोस्ट खटियोला, दन्या जनपद अल्मोड़ा की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह भाकुनी, हेड कांस्टेबल देशराज व होम गार्ड ललित प्रसाद शामिल रहे।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पानी की मोटर के जरिए हो रही थी गैस की रिफलिंग, अवैध कारोबार का भंडाफोड़

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments