HomeUttar PradeshGhaziabad से डॉली शर्मा, गुना से यदुवेंद्र सिंह, Congress ने जारी की...

Ghaziabad से डॉली शर्मा, गुना से यदुवेंद्र सिंह, Congress ने जारी की 8वीं उम्मीदवार सूची

ADVERTISEMENTS

Congress ने लोकसभा उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है. इसमें Ghaziabad से Dolly Sharma को टिकट दिया गया है और झारखंड के खूंटी से कालीचरण मुंडा को टिकट दिया गया है. लिस्ट में सबसे खास नाम यादवेंद्र सिंह का है, जिन्हें मध्य प्रदेश के गुना से टिकट दिया गया है. गुना से ही BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैं. सूची में झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के अन्य उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। Congress चुनाव समिति की बैठक के बाद Congress ने बुधवार रात लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है. इसमें 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. सूची में झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की तीन, तेलंगाना की चार और उत्तर प्रदेश की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है.

ये नाम है लिस्ट में

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

Congress की आठवीं सूची में झारखंड के खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग से जय प्रकाश भाई को उम्मीदवार घोषित किया गया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के गुना से राव यादवेंद्र सिंह, दमोह से तरवर सिंह लोधी और विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. Congress ने तेलंगाना की आदिलाबाद सीट से अथाराम सुगुना, निज़ामाबाद से जीवन रेड्डी, मेडक से नीलम मधु और भोंगिर से किरण कुमार रेड्डी को मैदान में उतारा है।

उत्तर प्रदेश से चार नामों की घोषणा

Congress की ओर से जारी सूची में उत्तर प्रदेश की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. इनमें Ghaziabad से Dolly Sharma, बुलंदशहर से शिवराम वाल्मिकी, सीतापुर से नकुल दुबे और महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी के नाम की घोषणा की गई है.

पिछली बार भी Congress ने Dolly पर भरोसा जताया था.

पिछले लोकसभा चुनाव में Congress ने डॉली शर्मा को Ghaziabad से टिकट भी दिया था. इस बार भी Congress ने उन पर भरोसा जताया है. पिछली बार Dolly Sharma यह सीट BJP सांसद वीके सिंह से हार गई थीं. इस बार इस सीट पर उनका मुकाबला BJP उम्मीदवार अतुल गर्ग से होगा.

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments