HomeCNE Specialडॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा समाज मे दिए गए योगदान को समर्पित...

डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा समाज मे दिए गए योगदान को समर्पित है डॉक्टर्स डे : भरत गिरी गोसाई

ADVERTISEMENTS

हमारे समाज मे डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण स्थान है। डॉक्टर ने केवल बीमारियों का इलाज करते है बल्कि रोगियों को संतुलित एवं उचित आहार, स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे मे भी सलाह देते है। रोगों के निदान, रोकथाम व उपचार मे डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। डॉक्टर का पेशा एक नेक पेशा माना जाता है। डॉक्टर मरीजों के लिए भगवान के समान होते है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

नेशनल डॉक्टर डे का उद्देश्य:
यह दिन डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करने और मानवता के लिए उनकी अथक सेवा के लिए धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा प्रतिवर्ष 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे उन सभी डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान मे मनाया जाता है जो अपनी जान जोखिम मे डालकर मरीजों के स्वास्थ्य को बहाल करके उनकी सेवा करते है।

नेशनल डॉक्टर्स डे की शुरुआत:
नेशनल डॉक्टर्स डे की शुरुआत 1 जुलाई 1991 से हुई। पश्चिम बंगाल के पूर्व द्वितीय मुख्यमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय के चिकित्सा के क्षेत्र मे दिए गये महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान मे प्रतिवर्ष 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।

Big Breaking : रसोई पर फिर बढ़ा बोझ, सरकार ने फिर बढ़ायी एलपीजी की कीमती, घरेलू गैस सिलेंडर में 25 रूपये की बढ़ोत्तरी

दुनिया के अलग-अलग देशों मे प्रतिवर्ष अलग-अलग तारीखो को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। वियतनाम मे 27 फरवरी, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा जॉर्जिया मे 30 मार्च, ईरान मे 23 अगस्त, ब्राजील मे 18 अक्टूबर और क्यूबा में 3 दिसंबर को प्रतिवर्ष डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।

डॉ० बी० सी० राय का जन्म 1 जुलाई 1882 को पटना, बिहार मे हुआ एवं 1 जुलाई 1962 मे उनकी उनका देहांत हुआ था। डॉ० बी० सी० राय एक सम्मानित चिकित्सक एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने जादवपुर टीवी अस्पताल, चितरंजन सेवा सदन, कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल, विक्टोरिया इंस्टिट्यूट, चितरंजन कैंसर अस्पताल जैसे चिकित्सा संस्थानों की स्थापना मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नेशनल डॉक्टर्स डे का महत्व:
डॉक्टर हर किसी के जीवन मे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। वर्तमान कोविड-19 की महामारी मे डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान जोखिम मे डालकर अपना व परिवार की सुरक्षा के बारे मे ना सोचते हुए राष्ट्र सेवा की भावना से दिन-रात मरीजो की सेवा मे लगे हुए है। इस चुनौतीपूर्ण समय मे राष्ट्र को सुरक्षित और स्वस्थ रखने की उनके प्रतिबद्धता वास्तव मे असाधारण है। उनकी इसी लगन, मेहनत, सेवा एवं समर्पण के लिए नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। आई०एम०ए० की रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 की महामारी के दौरान भारत मे लगभग 1000 से अधिक डॉक्टरों की अकाल मृत्यु हुई जोकि चिंतनीय विषय है।

नेशनल डॉक्टर्स डे की थीम:
इस साल यानी 2021 में नेशनल डॉक्टर डे की थीम कोविड-19 से जोड़ कर रखी गयी है। इस वर्ष की थीम है- “परिवार के डॉक्टरों के साथ भविष्य का निर्माण”।

आलेख : डॉ. भरत गिरी गोसाई, सहायक प्राध्यापक, वनस्पति विज्ञान राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, धारमंडल टिहरी गढ़वाल

उत्तराखंड ब्रेकिंग : नदी किनारे खाई में गिरा स्कूटी सवार, दर्दनाक मौत

अन्य खबरें

पोती के इलाज के लिए बेटे ने पिता से मांगे पैसे, मना करने पर पिता को उतारा मौत के घाट

भवाली : ऐतिहासिक सैनिटोरियम का बदलेगा स्वरूप, स्वीकृत हुए 367 लाख

उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) बने मुकुल गोयल

बड़ी खबर : आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल देंगे उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को टक्कर

Rudrapur Breaking : एसएसपी उधम सिंह नगर ने किये पुलिसकर्मियों के तबादले

सिक्किम में खाई में गिरा सेना का ट्रक, तीन की मौत, मृतकों में ताड़ीखेत और रामनगर के दो जवानों शामिल

Uttarakhand : सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले दिल्ली के पर्यटकों पर पुलिस ने की कार्रवाई, महिला वकील से भी की अभद्रता

Happy Doctors Day : डॉक्टर्स डे क्यों और किसकी याद में मनाया जाता है

Uttarakhand : चटख धूप और भीषण गर्मी के बीच फिर आया मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की जताई सम्भावना

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments