कोलकाता की घटना के विरोध में सुयालबाड़ी व गरमपानी में डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार
Doctors Strike: कोलकाता के अस्पताल की महिला ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में देश भर में चल रही चिकित्सकों में हड़ताल में आज सुयालबाड़ी व गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर भी शामिल हो गए।
ADVERTISEMENTS
चिकित्सकों ने शनिवार को धरना देकर अपने आक्रेाश का इजहार किया। साथ ही मामले की गहनता से जांच कर सच्चाई सामने लाकर तमाम दोषियों को दंडित करने की मांग की।
कोलकाता की घटना के विरोध में सुयालबाड़ी व गरमपानी में डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार
चिकित्सकों ने आज शनिवार से डॉक्टरों हड़ताल शुरू कर दी। यह निर्णय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर लिया। तय हुआ है कि आज शनिवार सुबह 6 बजे से हड़ताल कल रविवार सुबह 6 बजे तक चलेगी। आज ओपीडी बंद रही, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं खुली रही। डॉ. सत्यवीर, कमलेश व अन्य स्टॉफ कर्मचारी अनशन पर शामिल रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।