HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सावधान ! बगैर मास्क के घर से मत निकलना, पुलिस...

अल्मोड़ा : सावधान ! बगैर मास्क के घर से मत निकलना, पुलिस ने आज की यह कार्रवाई, लॉकडाउन का नियम तोड़ने वाले भी नपे

अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच यदि आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो मास्क पहनना कतई न भूलें। यदि आपने ऐसा किया कि अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आपके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जायेगी। साथ ही लॉकडाउन के जो भी नियम हैं उनका अनुपालन भी आवश्यक है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने बिना मास्क बाजार में घूमकर अन्य लोंगों में संक्रमण फैलाने वालों पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए हैं। जिस पर आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण कुमार वर्मा द्वारा चैकिंग के दौरान नगर में बिना मास्क के घूमते हुए 13 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा-19 क(1) महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 1300 रूपये का संयोजन प्राप्त किया। साथ ही बाजार में आवश्यकीय कार्य हेतु आये लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने एवं प्रत्येक दशा में मास्क पहने हेतु भी जागरूक किया गया। इधर लाॅक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने मास्क न पहनने/सामाजिक दूरी का पालन न करने एवं लोक न्यूसैन्श पैदा करने पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा-01, द्वाराहाट- 05, लमगड़ा-01, सल्ट-04 तथा थानाध्यक्ष सोमेश्वर रमेश सिंह बोरा द्वारा 13 व्यक्तियों के विरूद्ध नियमों का उल्लंघन करने पर कुल- 24 व्यक्तियों के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 6000 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा- 04, रानीखेत पुलिस द्वारा- 02, द्वाराहट- 02, लमगड़ा-02, सल्ट-02 तथा सोमेश्वर पुलिस द्वारा- 25 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 25500 रूपये संयोजन जमा करवाया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

रोचक व विशेष ख़बरों के लिए सब्सक्राइब करें हमारा चैनल CNE TV

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments