HomeUttarakhandAlmoraबगैर सत्यापन आने वाले लोगों को नहीं दें दुकान—मकान : सुशील साह

बगैर सत्यापन आने वाले लोगों को नहीं दें दुकान—मकान : सुशील साह

ADVERTISEMENTS

⏩ अनिवार्य व शत—प्रतिशत सत्यापन की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने आशंका जाहिर की है कि बाहरी इलाकों से आने वाले आपराधिक छवि वाले लोग शहर का माहौल खराब कर सकते हैं। उन्होंने नगर में शत—प्रतिशत सत्यापन की मांग करते हुए व्यापारियों या आम जनता से बगैर पुलिस सत्यापन के आने वाले लोगों को अपनी दुकान या मकान किराये पर नहीं देने को कहा है।

श्री साह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर नगर क्षेत्र में फेरी वालों, मेहंदी लगाने वाले, बाहरी क्षेत्र के व्यापारियों और उनकी दुकान में काम करने वाले बाहरी क्षेत्र के लोगों, वेल्डिंग की दुकान में काम करने वाले वेल्डर, कबाड़ियों का अनिवार्य सत्यापन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर के अंदर एक भी व्यक्ति बिना सत्यापन के ना रहे।

उन्होंने व्यापारियों व आम जनता से भी निवेदन किया कि किसी को भी बिना सत्यापन के कोई भी रूम या दुकान किराये पर नहीं दे। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले आपराधिक चरित्र वाले लोग नगर का माहौल खराब कर सकते हैं। अतएव सबके लिए यही अच्छा है किसी को आश्रय देने से पूर्व उसकी भली प्रकार जांच कर लें और पता लगा लें कि उसने पुलिस सत्यापन करवाया है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई अपराधिक चरित्र वाले व्यक्ति के प्रवेश की सूचना मिलती है तो उसे तत्काल शहर से हटाया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments