HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: ब्लाक समेत विद्यालय, अस्पताल व गांव पहुंच गईं डीएम वंदना

Almora News: ब्लाक समेत विद्यालय, अस्पताल व गांव पहुंच गईं डीएम वंदना

ADVERTISEMENTS

—पूरी टीम के साथ धौलछीना क्षेत्र का निरीक्षण
—सीडीपीओ दफ्तर अब ब्लाक परिसर में जाएगा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलाधिकारी वंदना सिंह आज जिला प्रशासन की टीम लेकर​ जिले के भैसियाछाना विकासखंड के दौरे पर पहुंच गई। इस दौरान ने ब्लाक मुख्यालय व सीडीपीओ दफ्तर समेत क्षेत्र में स्थित विद्यालयों, अस्पताल का निरीक्षण किया और गांवों में पहुंच विकास कार्य देखे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों से समस्याओं के बाबत पूछा और अफसरों को समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी वंदना के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने आज धौलछीना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण पर पहुंची। डीएम ने खंड विकास कार्यालय के सभागार में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याएं निस्तारित करने के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही अधिकारियों को अविलंब समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। डीएम वंदना ने एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन किया और इस कार्य में निपुणता लाने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही। डीएम ने सीडीपीओ दफ्तर को किराए के भवन से हटाकर ब्लॉक परिसर में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने धौलाछीना बाजार के अंतर्गत जल जीवन मिशन एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम कलोन में अमृत सरोवर योजना के लिए चयनित स्थल समेत कृषि, उद्यान, मत्स्य विभाग व अन्य विभागों की विभिन्न विकास योजनाओं का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया तथा जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता से वार्तालाप की। जीआईसी धौलछीना का निरीक्षण कर छात्र—छात्राओं से वार्ता कर अध्यापकों को बच्चों की विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी की शिक्षा पर अतिरिक्त फोकस करने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धौलछीना का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन कक्ष, दावा कक्ष समेत अन्य कक्षों का निरीक्षण एवं रेडियोलॉजिस्ट एवं एक्सरे तकनीशियन के स्वीकृत पदों आदि के बारे में बात की।

जिलाधिकारी ने ग्राम दियारी के अंतर्गत ‘मेरा गांव मेरी सड़क योजना’ एवं विकास कार्यों, ग्राम कांचुला में मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग के कार्यों, प्राथमिक स्कूल कांचुला का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। वहीं मंगलता में नारी एकता स्वायत्त सहकारिता से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया। साथ ही संस्था के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। प्रशासन की टीम में जिलाधिकारी के साथ डीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ आरसी पंत, तहसीलदार कुलदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments