HomeUttarakhandNainitalरामनगर : जिलाधिकारी वंदना ने किया विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

रामनगर : जिलाधिकारी वंदना ने किया विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

रामनगर | जिलाधिकारी वंदना ने शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ रामनगर के क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं का भ्रमण करते हुए कंचनपुर छौई में प्रस्तावित हैली पोर्ट, आपदा के दृष्टिगत कोसी बैराज, राजकीय चिकित्सालय रामनगर, निर्माणाधीन बस अड्डा, पुरानी तहसील पार्किंग स्थल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आईटीआई मालधन चौड़ का स्थलीय निरीक्षण के अलावा सुन्दर खाल के ग्रामीणों के अलावा शिवनाथपुर पुरानी बस्ती, बैरीपुरा, चन्दन नगर मालधन चौड़ के क्षेत्रीय आम-जनमानस की समस्याएं सुनी व मौके पर समस्याओं का समाधान करते हुए शेष समस्याओं को सम्बधित अधिकारिंयो को आम जनता के साथ समन्वय बनाते हुए समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त समाधान करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, जलभराव, विधुत, आवास, सड़क मरम्मत, गांव में नशे का कारोबार, अवैध कब्जा आदि समस्याएं प्रमुखता से सामने आई जिनमें जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान कंचनपुर छोई में प्रस्तावित हैलीपेड निरीक्षण के दौरान डीएफओ एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए डीएम को बताया की हैलीपेड का डीपीआर शासन को प्रेषित किया जा चुका है तथा फारेस्ट लैंड का प्रपोजल ऑनलाइन कर दिया गया है। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारी को शासन से समन्वय बनाते कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, समुदायिक स्वास्य केन्द्र निरीक्षण के दौरान ने रोगियों के वार्ड, आपातकालीन कक्ष एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र का निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित सीएमएस को आपातकालीन वार्ड में डाक्टरों की ड्यूटी एवं नाम मोबाईल न. के साथ लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र में जिन दवाईयों की रोगियों को आवश्यकता होती है वे दवाईयां नहीं मिलती है जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमएस को औषधि केन्द्र में सभी प्रकार की दवाईयां उपलब्ध कराने, सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा मरीजों का भलीभांति देखरेख करते हुए काउंसिलिंग भी करे।

रामनगर मे निर्माणाधीन हाईटैक बस स्टेशन के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि मैनपावर बढ़ाने, कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने, उपजिलाधिकारी रामनगर को कार्यो की मानिटरिंग करने के साथ ही कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कोसी बैराज निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता सिचाई ने डीएम को बताया की कोसी बैराज के सुरक्षा कार्य की डीपीआर शासन को प्रेषित की जा चुकी है। शासन स्तर से कमेटी का गठन किया जा चुका है शीघ्र ही कमेटी स्थलीय निरीक्षण करेगी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों का निर्देश दिये है कि अधिकारी कमेटी के साथ समन्वय कर कार्य प्रारम्भ की कायावाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सचिव विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी गोरव चटवाल के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलाव क्षेत्रीय आम जनमानस उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments