HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: अल्मोड़ा में महिला अस्पताल के लिए 43 लाख, तो बेस...

ALMORA NEWS: अल्मोड़ा में महिला अस्पताल के लिए 43 लाख, तो बेस अस्पताल के लिए 1.69 लाख रुपये से अधिक के बजट की स्वीकृति, डीएम ने ली अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में आज वर्चुवल माध्यम से महिला चिकित्सालय प्रबन्धन समिति व बेस चिकित्सालय प्रबन्धन समिति अल्मोड़ा की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें दोनो चिकित्सालयों के लिए वर्ष 2021-22 के बजट को अनुमोदित किया।

महिला चिकित्सालय के लिए 43.50 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। यह बजट चिकित्सालय के औषधि व रसायन, सामाग्री व सम्पूर्ति, भोजन, कार्यालय व्यय, मजदूरी, मशीन व उपकरण, लघु निर्माण आदि में व्यय किया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन के कारण लम्बित निविदाओं की प्रक्रिया को पुनः शुरू करने के निर्देश दिये। चिकित्सालय परिसर में बने फिटो की चाहरदीवारी के छत व दरवाजे के कार्य को प्रारम्भ करने के लिए आगणन तैयार करने के निर्देश दिये। महिला चिकित्सालय में संविदा/दैनिक मानदेय तथा मजदूरी के कार्मिकों की सेवा अवधि बढ़ाये जाने पर भी जिलाधिकारी द्वारा मंजूरी दी गयी। इसके अलावा चिकित्सालय के अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Big Breaking : टिहरी जिले के देवप्रयाग में बादल फटा, शांद नदी ने धारण किया रौद्र रूप

बेस चिकित्सालय की प्रबन्धन समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा इस अस्पताल के लिए वर्ष 2021-22 के लिए 01 करोड़ 69 लाख 500 रुपये के बजट की स्वीकृति प्रदान की। यह बजट पारिश्रमिक, कार्यालय व्यय, औषधि व रसायन, सामाग्री व सम्पूर्ति, लघु निर्माण, व्यवसायिक तथा विशेष सेवाओं के लिए भुगतान आदि मदों में व्यय किया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने बेस चिकित्सालय हेतु पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट, आक्सीजन, फ्लोमीटर, आदि क्रय करने के निर्देश दिये। उन्होंने आवश्यक दवाईयों को भी नियमानुसार क्रय करने की अनुमति प्रदान की। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के अलावा प्रबन्धन समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता हयांकी, पीएमएस बेस चिकित्सालय डा. एचसी गढ़कोटी, डा. प्रीति पंत, डा. दीपांकर डेनियल, मुख्य कोषाधिकारी हेमेन्द्र प्रकाश गंगावार, रजनीश जोशी आदि उपस्थित रहे।

Breaking : देश में राहत, पर बेहाल उत्तराखंड : आज मिले 7 हजार 120 नए संक्रमित, 118 की मौत

Big Breaking : अब एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए RTPCR की ​अनिवार्यता खत्म, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

Breaking News : अल्मोड़ा में फिर कोरोना विस्फोट, 341 नए लोग संक्रमित, 06 की मौत, लोकल में 85 केस

Latest News : शुभ संकेत पर चिंता खत्म नही : स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट, कहा ”वैक्सीनेश व लॉकडाउन का दिख रहा असर, कई राज्यों में घटे केस, वहीं कई राज्यों में बढ़ रहे”

उत्तराखंड : आर्थिक तंगी झेल रहे होटल कर्मी ने पत्नी का गला रेत, खुद भी कर लिया था Suicide, महिला ने मौत से पहले भाई को किया था फोन, पढ़िये पूरी ख़बर

Viral truth : तो क्या नाक में नींबू डालने से खत्म हो जायेगा कोरोना ! जानिये हकीकत…

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments