HomeUttarakhandAlmoraशाबास बिटिया : होनहार छात्रा संस्कृति बिष्ट को डीएम ने किया सम्मानित

शाबास बिटिया : होनहार छात्रा संस्कृति बिष्ट को डीएम ने किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS

✒️ संस्कृति का सिविल सेवा में जाने का है लक्ष्य

✒️ पिता ने कहा ”प्राइवेट स्कूलों से काफी बेहतर हैं सरकारी स्कूल”

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जीजीआईसी अल्मोड़ा की छात्रा संस्कृति बिष्ट को जिलाधिकारी ने सांसद अजय टम्टा की मौजूदगी में सम्मानित किया। संस्कृति ने हाईस्कूल बार्ड परीक्षा में संपूर्ण प्रदेश में टॉप 20 में अपना स्थान बनाया है। छात्रा के सम्मानित होने पर संपूर्ण विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सावित्री टम्टा ने बताया कि संस्कृति शुरू से ही पढ़ाई में होनहार छात्रा रही है। उसने इससे पूर्व भी कक्षा आठ में विद्यालय में टॉप किया था। उन्होंने बताया कि संस्कृति पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों में भी अव्वल रहती है। उल्लेखनीय है कि होनहार छात्रा संस्कृति पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम माल गणेश सिंह बिष्ट की पुत्री है। गणेश सिंह बिष्ट वर्तमान में विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष भी हैं, जो कि साल 2018 से लगातार चुने जाते रहे हैं। साथ ही उनके पास टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा एवं कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद भी है।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की शिक्षिकाओं को देते हुए कहा कि आज जहां प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की होड़ लगी है, जबकि सरकारी स्कूलों की पढ़ाई निजी स्कूलों से काफी बेहतर हैं। यहां शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षक प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों से अधिक प्रशिक्षित, कुशल एवं अनुभवी होते हैं। उन्होंने समस्त अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का आग्रह भी किया। इधर संस्कृति बिष्ट ने कहा कि उनका सपना भविष्य में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर देश सेवा करने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व माता-पिता को दिया है।

स्कूलों में जूते-चप्पल पहन कर भोजन कराना प्रतिबंघित, जारी हुए सख्त आदेश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments