HomeUttarakhandBageshwarकपकोट : डीएम आशीष भटगांई ने किया तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण

कपकोट : डीएम आशीष भटगांई ने किया तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विकास खंड तथा तसहील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कहा कि जन सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने विकास खंड कार्यालय की दयनीय स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया।

गुरुवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनसेवाओं की स्थिति का गहन आकलन किया। उन्होंने सरकारी रिकार्ड सुव्यवस्थित रखने, समय पर अभिलेखों को अपडेट करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कठोकर कार्रवाई के संकेत दिए। कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं, जीपीएफ,एनपीएस को अपडेट करने के साथ ही नागरिकों की शिकायत एवं सुझाव पेटिका, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। आधार केंद्र और रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया।

शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने को कहा। तहसील और ब्लाक स्तर पर निर्गत होने वाले सभी प्रमाण पत्र निर्धारित समय सीमा में जारी करने के निर्देश दिए। बीडीओ कार्यालय में विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा सेल, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, आधार फीडिंग, पेमेंट सिस्टम, मोबाइल मानिटरिंग सिस्टम और सोशल आडिट आदि से संबंधित अधिकारियों से तीखे सवाल पूछे।

खंड विकास अधिकारी कार्यालय की दयनीय स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। जनसेवा के योग्य बनाने के निर्देश दिए। कार्यालय में नागरिकों के बैठने, पीने के पानी और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments