HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: धान के खेत में पहुंची डीएम अनुराधा, फसल कटाई की

बागेश्वर: धान के खेत में पहुंची डीएम अनुराधा, फसल कटाई की

👉 मात्र 30 वर्ग मीटर में 16 किग्रा से ज्यादा उत्पादन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र चौगांवछीना के गड़ियागांव में धान फसल की क्राप कटिंग की और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि धान फसल के निर्धारित प्लाट 30 वर्ग मीटर में फसल कटाई की गई। 16.10 किग्रा उपज प्राप्त हुई। ड्राई रेसियों 82 प्रतिशत लगाने के उपरांत 13.20 किग्रा धान उपज प्राप्त हुई। खेत की औसत उपज 39 क्विंटल प्रति हेक्टेयर निकली।

ग्राम गड़ियागांव के काश्तकार महेश चंद्र भट्ट पुत्र नंदाबल्लभ के चयनित खेत में निर्धारित 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर धान फसल कटाई हुई। धान फसल की कटाई का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2023-24 में धान की औसत उपज का अनुमान लगाने के लिए किया गया। वर्तमान मौसम खरीफ में शासन ने फसल धान, मंडुवा पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की है। बीमा किए गए किसानों को फसल क्षति होने पर बीमा की धनराशि का भुगतान क्राप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही प्राप्त पैदावार आंकड़ों की औसत उपज के आकड़ों से ही किया जाता है। इस दौरान अपर संख्याधिकारी विनोद किस्वाण सहित राजस्व विभाग के अधिकारी और किसान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments