HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: उत्तरायणी में सरयू घाट के दोनों तटों पर रोशन होंगे 5100...

Bageshwar: उत्तरायणी में सरयू घाट के दोनों तटों पर रोशन होंगे 5100 दीये

ADVERTISEMENTSAd

— डीएम अनुराधा व एसपी हिमांशु वर्मा ने मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलाधिकारी अनुराधा पाल और पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा ने उत्तरायणी मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सांस्कृतिक पंडाल, प्रदर्शनी, वीआइपी गैलरी के साथ ही सरयू घाट आरती क्षेत्र देखा। सांस्कृतिक पंडाल को 10 फीट आगे बढ़ाने, बैरिकेटिंग डी के साथ ही सेफ हाउस बनाने के निर्देश दिए। स्टेज का लोनिवि सेफ्टी रिपोर्ट विद्युत विभाग देना सुनिश्चित करेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरयू आरती को भव्य रूप दिया जाएगा। सरयू घाट के दोनों तटों पर 5100 दीये जलेंगे। 10 महादीयों से महाआरती की जाएगी। आकर्षक लेजर शो का आयोजन होगा। पुलिस विभाग मेले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करेगा। वीआइपी गैलरी में पैनी नजर रखी जाएगी। अस्थायी पुलिस चौकी के साथ ही खोया-पाया बूथ और एनाउंसर की व्यवस्था होगी। अधिशासी अधिकारी और मेलाधिकारी को सारी व्यवस्थाएं समय से पूरा करेंगे। इस दौरान उपजिलाधिकारी हरगिरी, राजकुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, ईओ सतीश कुमार, तहसीलदार तितिक्षा जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments