राष्ट्रीय स्तर पर बागेश्वर के दीक्षित को तीसरा स्थान

👉 दिल्ली में आयोजित एनसीसी कैंप में उत्तराखंड से लिया था हिस्सा
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर एनसीसी कैम्प के जूनियर डिविजन में उत्तराखंड से आनंदी एकेडमी बागेश्वर के एनसीसी कैडेट दीक्षित आर्या ने तीसरा स्थान पाया है। दीक्षित की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।
दिल्ली में आयोजित इस राष्ट्रीय एनसीसी कैंप में देशभर के 1547 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। जिसमें 867 छात्र और 680 छात्रा कैडेट्स शामिल हुए और 12 दिन तक कैंप का आयोजन रहा। इस दौरान विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें आनंदी अकादमी के छात्र एनसीसी कैडेट दीक्षित आर्या ने जूनियर डिविजन में तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश के साथ जनपद बागेश्वर व अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक मनमोहन भाकुनी, प्रधानाचार्य गौरव पन्त, चन्दन परिहार आदि ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
बागेश्वर: लिटिल मास्टर कार्तिकेय का बैडमिंटन में राज्य में दूसरा स्थान