HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जिले की एथलेटिक्स टीम बिहार रवाना

Bageshwar: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जिले की एथलेटिक्स टीम बिहार रवाना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की टीम रवाना हो गई है। 10 फरवरी से यह प्रतियोगिता पटना में आयोजित होगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

18वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता दस से 12 फरवरी तक पटना बिहार में आयोजित हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए जिले की 13 सदस्यीय टीम रवाना हो गई है। टीम को रवाना करते हुए ऐठानी ने कहा कि बागेश्वर जिला हर खेल में आगे है। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। इस बार भी यहां की टीम अपना लोहा मनवाएगी। इस अवसर पर एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष गणेश धपोला, दरबान सिंह ऐठानी, खजान बघरी, पंकज पांडे, संजीव खेतवाल, रोशन गड़िया, ललित मोहन जनौटी आदि मौजूद रहे। टीम के साथ कोच अर्जुन धपोला, टीम मैनेजर भुवन बोरा शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments