HomeUttarakhandAlmoraजिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा का जागेश्वर विधानसभा में भव्य स्वागत

जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा का जागेश्वर विधानसभा में भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला

जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा का पहली बार जागेश्वर विधानसभा में आगमन पर क्षेत्रीय जनता, महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा का भव्य स्वागत

खोला सीट से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं हेमा गैड़ा जब पहली बार क्षेत्र पहुंचीं, तो मनिआगर, तोली, पनुवानौला, आरतोला, गुरडाबाज, गैगहट, धौलादेवी, दन्या, ध्याड़ी, बसोली, भनोली, गुणादित्य समेत अनेक गांवों में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह महिलाओं ने मंगल गीत गाकर और आरती उतारकर अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि यह पूरे जागेश्वर विधानसभा के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा— “हमारी खोला सीट से जिला पंचायत सदस्य बनीं हेमा गैड़ा को भाजपा ने केवल प्रत्याशी नहीं बनाया, बल्कि जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे सर्वोच्च पद से सम्मानित किया है। यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।”

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष डी.के. जोशी, महेंद्र सिंह मेहरा, हेम चंद्र पांडे, हरीश प्रसाद, गोधन सिंह, राजेंद्र रौतेला, प्रताप सिंह, जीवन सिंह, हेमंत शाह, खीम सिंह, हरीश नेगी, भरत जोशी समेत अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने सभी के स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments