उत्तराखंड : उत्कृष्ट कार्यों पर पुरस्कृत होंगे प्रदेश के यह 05 जिलाधिकारी

👉 सचिव उत्तराखंड शासन ने जारी किया पत्र देहरादून। राज्यपाल द्वारा विगत एक साल में अपने जनपद पर उल्लेखनीय सेवा कार्य करने वाले 05 जिलाधिकारियों…

उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार, 2022

👉 सचिव उत्तराखंड शासन ने जारी किया पत्र

देहरादून। राज्यपाल द्वारा विगत एक साल में अपने जनपद पर उल्लेखनीय सेवा कार्य करने वाले 05 जिलाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा। सम्मान समारोह कल रविवार 25 दिसंबर, 2022 को राज भवन ऑडिटोरियम देहरादून में निर्धारित है।

उत्तराखंड शासन के सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में उत्कृष्ट कोटि का कार्य करने वाले जिलाधिकारियों को उत्तराखंड शासन द्वारा उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार, 2022 प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। अधिकृत समिति की संस्तुति के आधार पर उत्तराखण्ड शासन द्वारा वर्ष 2022 के “उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार” हेतु 05 जिलाधिकारियों का चयन किया है। यह पुरस्कार दिनांक 25 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 11:00 बजे राजभवन ऑडिटोरियम, राजभवन, देहरादून में महामहिम राज्यपाल के कर कमलों द्वारा प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।

सूची में यह डीएम हैं शामिल –

✒️ डीएम नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल

✒️ डीएम हरिद्वार विनय शंकर पांडेय

✒️ डीएम पौड़ी गढ़वाल आशीष चौहान

✒️ डीएम रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित

✒️ डीएम चमोली हिमांशु खुराना

यहां देखिये नैनीताल के डीएम को भेजा गया पत्र –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *