HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः जिलाधिकारी विनीत तोमर अस्पताल पहुंचे और दिया खून

अल्मोड़ाः जिलाधिकारी विनीत तोमर अस्पताल पहुंचे और दिया खून

ADVERTISEMENTS

विश्व रक्तदान दिवस पर रेडक्रास सोसायटी ने लगाया शिविर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः विश्व रक्तदान दिवस पर आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने यहां जिला अस्पताल अल्मोड़ा में रक्तदान शिविर लगाया। जिसमें जिलाधिकारी विनीत तोमर ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। पुलिस के जवानों समेत कई अन्य लोगों ने स्वेच्छा से खून दिया। रक्तदाताओं को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने आमजन से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हम रक्तदान करेंगे, तो रक्तकोष में जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता रहेगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर अस्पताल के विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा की। इस दौरान सीएमओ डॉ. आरसी पंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पीके सिन्हा समेत अन्य उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में अल्मोड़ा पुलिस के लोगों ने भी स्वेच्छिक रक्तदान किया और अन्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्त दान करने वालों में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरुण कुमार, कांस्टेबल खुशाल राम व पवन कुमार समेत कई अन्य लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments