हल्द्वानी : जिलाधिकारी वंदना ने किया सिटी फॉरेस्ट का स्थलीय निरीक्षण

0
हल्द्वानी : जिलाधिकारी वंदना ने किया सिटी फॉरेस्ट का स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी | जिलाधिकारी वंदना ने सोमवार देर सायं हल्द्वानी नगर अंतर्गत वन निगम के सिटी फॉरेस्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां हो रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली।


ADVERTISEMENTS

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी वंदना ने प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी से वहां हो रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आगामी 15 नवंबर तक हर हाल में सभी सुधारीकरण एवं अन्य निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिटी फारेस्ट का लाभ यहां की जनता को बेहतर रूप से मिले। जन सामान्य को विशेष रूप से सीनियर सिटीजन को एक बेहतर पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर स्थान उपलब्ध हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त पार्क का शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण भी किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान डीएफओ उमेश तिवारी, उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा, एसडीओ शशिदेव आदि उपस्थित थे। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने रामपुर रोड स्थित एच एन इंटर कॉलेज में मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की पूर्व तैयारी को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा इस संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां यथासमय पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1