HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत का जन्मदिन मनाया

अल्मोड़ा: जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत का जन्मदिन मनाया

ADVERTISEMENTS

✍️ दीर्घायु की कामना की और अस्पताल में बांटे फल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रदेश के कैबिनेट एवं अल्मोड़ा जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत के जन्मदिन के अवसर पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोआपरेटिव बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल के नेतृत्व में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। वहीं मिष्ठान वितरित कर मंत्री की लंबी उम्र व तरक्की की कामना की।

भाजपा के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सभी वार्डों में जाकर मरीजों की कुशलक्षेम पूछी और उनकी समस्याएं जानी। साथ ही उन्हें फल प्रदान किए। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का जन्मदिन मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण करते हुए मंत्री के दीर्घायु होने तथा तरक्की करने की दुआएं की। इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरज सिराड़ी, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, पूर्व प्रधान नवीन बिष्ट, मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता गोधन सिंह भैसोड़ा, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष पूर्व नगर मंत्री संजय साह ‘रिक्खू’, पूर्व बीडीसी मेंबर किशन बिष्ट, हितेश नेगी, नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट, जगदीश नगरकोटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, सोशियल मिडिया प्रभारी सलमान अंसारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मुकुल कुमार, देवभूमि व्यापार मंडल उपाध्यक्ष आनन्द भोज, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल बिष्ट, जमन सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments