HomeBreaking NewsDistrict Court Almora Judgment : न्यायालय ने चुनाव याचिका करी खारिज़

District Court Almora Judgment : न्यायालय ने चुनाव याचिका करी खारिज़

ADVERTISEMENTS

मतगणना में लगाया था अनियमितता का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जिला न्यायाधीश अल्मोड़ा मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने जिला पंचायत चुनाव में विपक्षी पर धांधली के आरोप संबंधी एक मामले में अपना फैसला सुनाते हुए साक्ष्यों के अवलोकन के बाद दायर चुनाव याचिका को निरस्त कर दिया। इस मामले में याची द्वारा साल 2019 में हुए चुनाव में विपक्षी की जीत पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए पुन: मतदान की मांग की गई थी।

दरअसल, जिला न्यायाधीश अल्मोड़ा मलिक मजहर सुल्तान के न्यायालय में श्रीमती हेमा गैड़ा पत्नी गोपाल सिंह, ग्राम चौना, विकासखंड धौलादेवी, तहसील भनोली, अल्मोड़ा ने एक युनाव याचिका प्रस्तुत की थी। चुनाव याचिका में हेमा गैड़ा ने यह कथन किया था कि विकासखंड धौलादेवी में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 40 खोला से जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किया था तथा इसी क्षेत्र से सदस्य जिला पंचायत हेतु विपक्षी नंदन सिंह पुत्र डुंगर सिंह, ग्राम कुंजाखालीगूठ, पोस्ट गिरतोला, जिला अल्मोड़ा ने भी अपना नामांकन किया तथा अन्य 03 लोगों के द्वारा भी नामांकन किया गया।

जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र 40 खोला के लिए मतदान समाप्त होने के उपरांत 22 अक्टूबर, 2019 को निर्वाचन अधिकारी धौलादेवी ने परिणाम घोषित किया। जिसमें विपक्षी नंदन सिंह को तीन मतों से विजयी घोषित किया गया। जिसके विरूद्ध याची हेमा गैड़ा ने चुनाव में अनियमितता होने के कारण पुन: मतगणना हेतु याचिका दाखिल की।

जिला न्यायाधीश द्वारा उक्त याचिका सुनवाई हेतु अपर जिला जज अल्मोड़ा अरविंद नाथ त्रिपाठी के न्यायालय को स्थान्तरित की। इस मामले में विपक्षी नंदन सिंह की ओर से अधिवक्ता दीवान सिंह बिष्ट व देवेश बिष्ट न न्यायालय में प्रबल पैरवी की। न्यायालय ने पत्रावली पर मौजूद दस्तावेज व मौखिक साक्ष्य का भली-भांति अवलोकन किया तथा याची हेमा गैड़ा द्वारा दायर चुनाव याचिका को निरस्त कर दिया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments