HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: 'शब्दाक्षर' की जिला शाखा गठित, डा. राजीव बने अध्यक्ष, तो...

Bageshwar News: ‘शब्दाक्षर’ की जिला शाखा गठित, डा. राजीव बने अध्यक्ष, तो डा. कुंदन को सचिव की जिम्मेदारी मिली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ की जिला शाखा बागेश्वर का गठन कर लिया गया है। इसके लिए डा. राजीव जोशी अध्यक्ष और डा. कुंदन सिंह रावत को सचिव चुना गया है। निर्णय लिया है कि हिंदी साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए देशभर में कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था के विकास को लेकर निरंतर काम होगा।

डा. कुंदन सिंह रावत, सचिव

जिला कार्यकारिणी के गठन संबंधी बैठक प्रकटेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुई। इसमें हिंदी साहित्य का संरक्षण और संवर्धन करने का निर्णय लिया। राष्ट्रीय संस्था ‘शब्दाक्षर’ की जिला इकाई का गठन किया गया। कार्यकारिणी में दीप पांडे उपाध्यक्ष, जगदीश दफौटी साहित्य मंत्री, विनोद प्रकाश संगठन मंत्री, डा. गोपाल कृष्ण जोशी प्रचार मंत्री, भाष्कर नेगी अर्थमंत्री चुने गए हैं।

बैठक में कहा गया कि प्रकटेश्वर सृजन मंच कई वर्षों से स्थानीय साहित्यकारों को मंच प्रदान करता आ रहा है, इसी क्रम में जिले के साहित्य सेवियों को राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विस्तृत फलक प्रदान किया जाएगा। जिला शाखा का गठन होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिंह ने बधाई दी और हिंदी साहित्य सेवा के लिए सभी का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments