HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि घोषित

बागेश्वर: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि घोषित

ADVERTISEMENTS

✍🏻 द्विवार्षिक कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला बार एसोसिएशन बागेश्वर का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। नवीन कार्यकारिणी का चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है।इसके लिए 16 मार्च 2024 को मतदान व मतगणना होगी।

इस चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट धन सिंह ठठोला और सहायक चुनाव अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि 06 से 09 मार्च तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 11 व 12 मार्च को नामांकन पत्र जमा होंगे। 13 मार्च को सायं 04 बजे तक नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 मार्च को मतदान होगा। उसी दिन मतपत्रों की गिनती और परिणाम घोषित होंगे। जिला बार एसोसिएशन के वर्तमान सचिव एडवोकेट चंदन सिंह ऐठानी ने बताया कि द्विवार्षिक चुनाव का प्रस्ताव पास होने के बाद चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। संभावित प्रत्याशी अब अधिवक्ताओं से संपर्क साधने में लगे हैं। अध्यक्ष एडवोकेट विनोद भट्ट ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments