HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला मिश्रण बांटा

अल्मोड़ा: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला मिश्रण बांटा

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा की अध्यक्ष एवं रेडक्रास सोसायटी की आजीवन सदस्या रीता दुर्गापाल ने एक मिश्रण तैयार किया है। उनका दावा है कि इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। कोरोना काल को देखते हुए उन्होंने यह मिश्रण कोरोना वारियर्स के लिए तैयार किया है।
उन्होंने कोरोना संक्रमण रोकने में लगे प्रमुख लोगों को इस मिश्रण और लैमन ग्रास का वितरण शुरू कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को एसएसपी प्रह्लाद सिंह मीणा को 20 पैकिट सौंपे। इनके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत कई लोगों व पत्रकारों को यह मिश्रण बांटा। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह मिश्रण 11 चीजों को मिलाकर तैयार किया गया है। इसके इस्तेमाल का तरीका भी समझाते हुए उन्होंने कहा कि एक कप पानी में दो चुटकी मिश्रण डालकर उबालना है। उबालते वक्त इसमें थोड़ा तुलसी के पत्ते व लैमन ग्रास मिलानी है और गरम चाय की तर्ज पर पीना है। उनका दावा है कि इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इस मिश्रण के वितरण कार्यक्रम में मीता उपाध्याय, दीपा सतीश जोशी, शांति साह, आशा कर्नाटक, पुष्पा सती, रमा जोशी व गीता साह आदि शामिल थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments