HomeUttarakhandAlmoraAlmora : राइंका गुरूड़ाबाज के दौरे पर पहुंची निदेशक सीमा जौनसारी, परीक्षाफल...

Almora : राइंका गुरूड़ाबाज के दौरे पर पहुंची निदेशक सीमा जौनसारी, परीक्षाफल से संबंधित दस्तावेज सोशल मीडिया में शेयर नही करने की हिदायत, दिए कई महत्वपूर्ण दिशा—निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड की निदेशक सीमा जौनसारी ने आज विकासखंड धौलादेवी के राजकीय इंटर कॉलेज गुरूड़ाबाज का दौरा कर आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किये। उन्होंने परीक्षाफल से संबंधित किसी भी दस्तावेजों को सोशल मीडिया में शेयर नही करने की हिदायत भी दी।

निदेशक सीमा जौनसारी ने द्वारा मुख्य रूप से कक्षा 10 एवम 12 के बोर्ड के परीक्षाफल के विभिन्न दस्तावेजों का बारीकी से पर्यवेक्षण किया गया। साथ ही परीक्षाफल निर्माण से संबंधित विशेष दिशा—निर्देश दिए। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

जिसमें मुख्य रूप से परीक्षाफल निर्माण में राज्य सरकार के शासनादेशों का पालन करते हुए पर्यवेक्षक एवं विद्यालय परीक्षा निर्माण समिति को गोपनीयता एवं पूर्ण सुचिता का पालन कर परीक्षाफल यथा संभव तैयार कर परिषद कार्यालय रामनगर (नैनीताल) को प्रेषित करने को कहा गया।

साथ में निर्देशित किया कि परीक्षा फल से संबंधित किसी भी दस्तावेजों को सोशल मीडिया में शेयर न किया जाए। इस अनुश्रवण कार्यक्रम में डायट अल्मोड़ा के प्राचार्य राजेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी चंदन सिंह बिष्ट, प्रधानाध्यापिका मोनिका वर्मा, डायट प्रवक्ता हेम जोशी, भुवन पाण्डेय एवं राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबाज के शिक्षक नीरज फुलेरा, रमेश चंद्र पांडे, आर.के. सिंह, शोभा मिराल, शुभ लक्ष्मी पंत आदि शिक्षक—शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

बड़ी ख़बर : सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की आज से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित, पर खर्चा मिलने तक नही करेंगे ऑनलाइन वितरण, पढ़िये किन बिंदुओं पर है असंतोष…..

अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब की 7.56 लाख रुपये की बड़ी खेप, तस्कर गिरफ्तार और वाहन सीज, दो बार पहले जेल जा चुका है आरोपी

Almora : मोहल्लों में गंदे—बदबूदार पानी की सप्लाई, उल्टी—दस्त की शिकायत कर रहे हैं लोग, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा : सीमा जौनसारी ने किया लमगड़ा के विद्यालयों का दौरा, दिये जरूरी निर्देश

कनाडा : भारत का रहने वाला हूं भारत की बात बताता हूं…. हिंदी लिटरेरी सोसाइटी ऑफ बीसी का ‘भारत की देन’ कार्यक्रम, आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments