HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः कल फार्मेसी संघ भवन में जुटेंगे जिले के डिप्लोमा फार्मासिस्ट

अल्मोड़ाः कल फार्मेसी संघ भवन में जुटेंगे जिले के डिप्लोमा फार्मासिस्ट

ADVERTISEMENTS

👉 डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा का द्विवार्षिक अधिवेशन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिले के डिप्लोमा फार्मासिस्ट 28 जनवरी यानी कल रविवार को फार्मेसी संघ भवन, बेस परिसर अल्मोड़ा में जुटेंगे। जहां डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की अल्मोड़ा शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन होना है। यह अधिवेशन सुबह 10 बजे से शुरू होगा और इसमें विधायक मनोज तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

यह जानकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डीके जोशी ने दी है। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी के साथ पूर्व विधायक कैलाश शर्मा अति विशिष्ट अतिथि, सीएमओ डा. आरसी पंत, संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सुधा कुकरेती, प्रांतीय महामंत्री डा. सतीश पांडे विशिष्ट अतिथि होंगे। इनके अलावा अधिवेशन में प्रांतीय व मंडलीय पदाधिकारी भी मेहमान होंगे। श्री जोशी ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे यथासमय-यथास्थान पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments