HomeUttarakhandAlmora₹24.79 लाख की डिजिटल ठगी: पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

₹24.79 लाख की डिजिटल ठगी: पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

नकली थाना और कोर्ट दिखाकर बुजुर्ग को जाल में फंसाकर लूटी थी गाढ़ी कमाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: चौखुटिया पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ (Digital Arrest) कर उनसे 24 लाख 79 हज़ार रुपये की डिजिटल ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अक्षय कुमार (21 वर्ष) निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दरअसल, सात मई 2025 को चौखुटिया क्षेत्र के निवासी रघुनाथ सिंह नेगी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें वीडियो कॉल किया और खाते से अवैध लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) में शामिल होने का भय दिखाया। इसके बाद, उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर डराकर उनसे 24 लाख 79 हज़ार रुपये की बड़ी राशि धोखाधड़ी से ऐंठ ली गई। इस शिकायत पर तत्काल थाना चौखुटिया में धारा 308(5)/318(4) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अल्मोड़ा, देवेंद्र पींचा के निर्देश पर, इस साइबर ठगी के गिरोह को पकड़ने के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सचेंद्र सिंह यादव और थाना चौखुटिया की टीम ने आवश्यक जाँच-पड़ताल शुरू की। गहन सुरागरसी के बाद, पुलिस टीम को 08 नवंबर, 2025 को बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक अक्षय कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

पुलिस टीम अब इस गिरोह के अन्य संलिप्त सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बताया गया है कि इस मामले में एक अन्य आरोपी को पूर्व में ही दूसरे राज्य में गिरफ्तार किया जा चुका है।

डिजिटल अरेस्ट का तरीका

पीड़ित रघुनाथ सिंह नेगी को 23 अप्रैल, 2025 को एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि उनके खाते से गलत तरीके से लेन-देन हो रहा है, उनके नाम पर फर्जी एटीएम और नकली सिम लिया गया है, और वह मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं।

साइबर ठगों ने बुजुर्ग को डराने के लिए वीडियो कॉल पर नकली कोर्ट, थाना आदि का दृश्य दिखाया। उन्हें धमकी दी गई कि जिन लोगों के साथ धोखा हुआ है, वे कभी भी उनके घर आ सकते हैं, और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इन धमकियों से डरकर पीड़ित ने लगभग 24 लाख 79 हज़ार रुपये ठगों के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए।

आरोपी की डिटेल :

  • नाम: अक्षय कुमार
  • उम्र: 21 वर्ष
  • निवासी: मकान नंबर 445, इंदिरा आवास कॉलोनी भांकरी पाली, फरीदाबाद, हरियाणा

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments