ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर
देहरादून में डीआईजी नीरू गर्ग ने एक बड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा कि ऐसे दरोगाओं को अब पहाड़ की सैर कराई जायेगी, जिन्होंने हमेशा यहां चढ़ने से इंकार कर दिया है। यानी वह दरोगा पहाड़ आयेंगे, जिन्होंने कभी पहाड़ की चढ़ाई ही अपने पूरे सेवाकाल में नही की है। इनमें ऐसे दरोगा भी शामिल हैं, जो अल्प समय पहाड़ में रहकर सुविधाजनक मैदानी क्षेत्रों में तैनात हो चुके हैं। ज्ञात रहे कि डीआईजी अशोक कुमार ने पहले ही साफ कर दिया है कि मैदान में 8 और पहाड़ में 4 साल रहने के बाद तबादले होंगे। हाल में इस्पेक्टर इधर से उधर हुए थे पर अब गढ़वाल मंडल दरोगाओं की तैयारी है। जल्द ही अब तबादला सूची जारी होगी।
ADVERTISEMENTS

