HomeUttarakhandAlmoraयोनेक्स जूनियर अंडर 19 में उत्तराखंड के ध्रुव नेगी ने जीता कांस्य...

योनेक्स जूनियर अंडर 19 में उत्तराखंड के ध्रुव नेगी ने जीता कांस्य पदक

ADVERTISEMENTSAd

✒️ अखिल भारतीय जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता 2023

चंडीगढ़ में 03 से 09 जनवरी तक आयोजित योनेक्स जूनियर रैंकिंग प्रतियोगिता के अंडर 19 एकल वर्ग में ध्रुव नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया।

ध्रुव को सेमी फाइनल मुक़ाबले में नौंवी वरीयता प्राप्त हरियाणा के गगन से कड़े मुक़ाबले में 21-14,19-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। ध्रुव को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में ध्रुव ने चंडीगढ़ के छटी वरीयता प्राप्त समरवीर को 21-14, 14-21, 21-14 से हराया। उत्तराखण्ड के अंश नेगी ने भी क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में जगह बनायी। उन्हें तेलंगाना के प्रणय ने 21-16, 21-14 से हराया।

बालिका डबल मुक़ाबले में मनसा रावत व गायत्री रावत की जोड़ी को वैष्णवी व सान्या की जोड़ी से क्वॉर्टर फाइनल मुक़ाबले में 21-13, 21-16 से हार का सामना करना पड़ा। ध्रुव व अंश, मनसा व गायत्री फिलहाल प्रकाश पादुकोण अकादमी में कोच डीके सेन के मार्ग दर्शन में ट्रेनिंग कर रहे हैं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों व उनके कोच को शुभकामना दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments