HomeUttarakhandAlmoraधौनी का 132वी जयंती समारोह 24 को, चार लोगों को सम्मानित करने...

धौनी का 132वी जयंती समारोह 24 को, चार लोगों को सम्मानित करने का निर्णय

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश को जै हिंद का नारा देने वाले क्रांति दूत स्व. राम सिंह धोनी की 132 वी जयंती 24 फरवरी को हषोल्लास के साथ मनाई जाएगी। समारोह में चार लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय सालम समिति की बैठक में लिया गया।

राम सिंह धोनी पुस्तकालय बहुउद्देशीय पुस्तकालय वाचनालय सभागार में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत की अध्यक्षता व सचिव अमरनाथ सिंह रजवार के संचालन में रविवार को देर सायं तक हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में धौनी की 132वीं जयंती समारोह जिला पंचायत परिसर में प्रातः 11 से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इनको किया जायेगा सम्मानित

बैठक में समिति के वरिष्ठतम सदस्य बच्ची सिंह रावत को सम्मानित करने के साथ ही जैंती सालम मूल के नर्वदेश्वर वार्ड की निर्वाचित पार्षद व समिति के कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप बिष्ट की धर्म पत्नी आशा बिष्ट, जैंती लवाली मूल की खगमरा कोर्ट की पार्षद मधु बिष्ट व राष्ट्रीय खेल में बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली समिति के सचिव अमरनाथ सिंह रजवार की पुत्री कु स्नेहा रजवार को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में धोनी जयंती समारोह में सभी राजनीतिक सामाजिक संगठनों से ही भागीदारी करने की अपील करते हुए सालम क्षेत्र के अल्मोड़ा में निवासरत लोगों से समिति से जुड़ने की अपील की।बैठक में सालम के सीम दाड़िमी के मूल निवासी रविंद्र सिंह नेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई देने के साथ ही राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

आशा व्यक्त की गई की नवनिर्वाचित मेयर व पार्षद नगर की समस्याओं का निराकरण करेंगे।निगम चुनाव में निर्वाचित मेयर के सभी पार्षदों को भी बधाई दी गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई गोपाल सिंह महरा, सचिव अमरनाथ सिंह रजवार, कोषाध्यक्ष विपिन चन्द्र जोशी, पूर्व कर्मचारी अध्यक्ष भागीरथ पांडे, कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप बिष्ट, विनोद कुमार जोशी, डॉ जेसी दुर्गा पाल, उमेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments