HomeUttarakhandNainitalरंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया राइंका ढोकाने का वार्षिकोत्सव

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया राइंका ढोकाने का वार्षिकोत्सव

ADVERTISEMENTS

बोर्ड परीक्षार्थियों को विदाई, प्रधानाचार्य ने किया मार्गदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में विद्यालय का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विविध खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस मौके पर बोर्ड परीक्षार्थियों को भावपूर्व विदाई भी दी गई।

वार्षिकोत्सव में छात्र—छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दिल जीत लिया। इस दौरान विविध खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनमें छात्र—छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। खो—खो, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इस अवसर पर सभी छात्र—छात्राओं को मिलेटेस की उपयोगिता तथा प्रचार—प्रसार के तहत झुंगरे की खीर खिलाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद ने समस्त छात्र—छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अन्य शिक्षकों ने भी परीक्षा हेतु मार्गदर्शन करते हुए आशीष वचन व्यक्त किये गये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments