HomeBreaking Newsढोकाने Waterfall, रूख बदलने से खतरा, होम स्टे संचालक ने SDM को...

ढोकाने Waterfall, रूख बदलने से खतरा, होम स्टे संचालक ने SDM को सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी

यहां एक होम स्टे संचालक ने ढोकाने वाटरफाल के लीजधारी पर नदी का रूख उनकी ओर करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने इस आश्य का ज्ञापन एसडीएम कोश्याकुटौली को दिया है।

ज्ञापन में ग्राम कुलगाड़ निवासी होम स्टे संचालक भगवंत सिंह भंडारी द्वारा कहा गया है कि उनके होमस्टे की दीवार व शौचालय हाल में आई आपदा के दौरान नदी के तेज बहाव के कारण बह गया था। जिस हेतु उनके द्वारा मनरेगा के तहत होमस्टे के बचाव के लिए भूमि संरक्षण के तहत आरसीसी चेकवाल का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वाटरफाल के लीजधारक के द्वारा वाटरफाल की नदी का स्थान उनके होम स्टे की ओर किया जा रहा है। जिससे उनके होम स्टे व रेस्टोरेंट को नुकसान हो सकता है। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि मना करने पर भी प्रार्थी को धमकी दी गयी है। इस तरह उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गत वर्ष भी लीज धारक द्वारा इनके नदी का स्थान बदला गया था तथा पानी रोका गया था। उसके उपरांत अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई थी। जिस पर तत्कालीन जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा सख्त निर्देश दिए गए थे कि नदी का पानी न रोका जाए और स्थान भी बदला नहीं जाए। ज्ञापन में उन्होंने आग्रह किया कि इस संबंध में जल्द से जल्द जांच करा कर प्रार्थी की समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके होमस्टे पर वाटरफाल लीज धारक टूरिस्ट भी नहीं आने देता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments