HomeUttarakhandAlmoraगरजे पीतांबर, "'मोटर मार्गों को लेकर हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं"

गरजे पीतांबर, “‘मोटर मार्गों को लेकर हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं”

ADVERTISEMENTS

✒️ अप्रैल माह से होगा व्यापक आंदोलन

✒️ कांग्रेस नेता एवं धौलादेवी के पूर्व प्रमुख पीताम्बर पांडे के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन

अल्मोड़ा। विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर ब्लॉक धौलादेवी अंतर्गत सरयूघाटी क्षेत्रवासियों द्वारा पूर्व में दिये गये ज्ञापन के तहत क्षेत्र की मोटर मार्गों की समस्याओं को लेकर अल्मोड़ा लोनिवि कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों लोगों, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, सरयूघाटी संघर्ष समिति के सदस्यों ने पूर्व प्रमुख पीताम्बर पांडे के नेतृत्व में भाग लिया।

धरने में बैठे लोगों ने विभाग एवं शासन पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के दन्या-आरासलपड़ 31 किमी मोटर मार्ग जो कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत निर्मित किया गया था। आज जानलेवा बना हुआ है। इसमें डामरीकरण, सुधारीकरण की मांग विगत वर्षो से जनता करते आ रही है। क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गांव चिमखोली को मोटर रोड से जोड़ने हेतु वर्ष 2016 में मयोली-बैण्ड चिमखोली मोटर मार्ग तत्कालीन कांग्रेस सरकार में स्वीकृति दी गयी थी, लेकिन आज तक इस कार्य को जानबूझकर लटकाने का कार्य विभाग एवं सरकार द्वारा किया गया है।

जिससे 5-6 किमी खड़ी चढ़ाई से आने जाने को यहां लोग मजबूर हो रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में यहां की जनता द्वारा चुनाव बहिष्कार का निर्णय किया गया था। प्रशासन के समझौते एवं आश्वासन पर लोगों ने चुनाव में भाग लिया। सरयूघाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरीश जोशी ने कहा कि दन्या-आरासलपड़ मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं चिमखोली मोटर मार्ग कार्यों को रोकना सरासर इस सरकार का भेदभाव एवं जनता के साथ धोखाधड़ी है।

कांग्रेस नेता एवं धौलादेवी के पूर्व प्रमुख पीताम्बर पांडे ने कहा है कि भाजपा शासन में कांग्रेस सरकार के समय के स्वीकृत कार्यो को जानबूझकर अधर में लटकाने का कार्य किया गया है। जिसका स्पष्ट उदाहरण देते हुए पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में खेती-जागेश्वर मोटर मार्ग के जाजर बैण्ड से तल्ला जाजरकोला 2.5 किमी मोटर मार्ग पर वन भूमि हस्तान्तरण होकर इसमें आने वाले पेड़ों का पातन कार्य 6 वर्ष पूर्व कर लिया गया था। लेकिन विभाग एवं सरकार द्वारा यहां की अनदेखी करने से लोग आज भी 4 किमी खड़ी चढ़ाई एवं जंगल से जाने को मजबूर हुुए हैं।

पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस शासन में खेती-धूरागांव-सेराघाट (खेती-जटेश्वर 5 किमी मोटर मार्ग तथा दन्या-आरासलपड़ मोटर मार्ग के मेलगांव, दौलाचितौला 3 किमी मोटर मार्ग की स्वीकृति 2015-16 में दी गयी थी। जिसमें 2016 में निर्माण कार्य आरम्भ हो गया था, लेकिन आज 7-8 वर्षों के बाद भी यहां की जनता को यातायात की समुचित सुविधा नहीं मिल पायी है, जो कि बहुत बड़ा जांच का विषय हैं।

धरने में बैठे समस्त लोगों ने एक स्वर में सरकार एवं विभाग से मांग की है कि दन्या-आरासलपड़ मोटर मार्ग का सुधारीकरण, डामरीकरण तथा ग्राम चिमखोली एवं ग्राम कोला को जोड़ने हेतु मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाए। साथ ही निर्माणाधीन खेेती-जटेश्वर एवं दौलाचितौला मोटर मार्गों के पूर्ण निर्माण हेतु माह मार्च में निविदायें लगाकर कार्य आरम्भ किया जाए। यदि शासन प्रशासन एवं विभाग द्वारा 31 मार्च 2023 तक क्षेत्रवासियों की मांगों को अनदेखा किया गया तो माह अप्रैल 2023 से समस्त क्षेत्रीय जनता क्रमिक एवं आमरण अनशन एवं व्यापक जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धौलादेवी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पीताम्बर पाण्डे, सरयूघाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरीश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश जोशी एवं शेखर पाण्डे, प्रधान रमेश चंद्र जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, गोकुल भट्ट, गिरीश चंद्र जोशी, बसंत भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, मनोज सनवाल, दीवान राम आर्य, आनंदी पांडे, सरस्वती देवी, सरस्वती जोशी, लीला जोशी, भावना तिवारी, नंदी पांडे, मीनाक्षी गैडा, बबीता बिष्ट, गोपाल जोशी, एनडी पांडे, महेश चंद्र आर्य, प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे, महिला अध्यक्ष लता तिवारी, उपाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, खष्टी बल्लभ भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, प्रेम नाथ गोस्वामी, नवीन राम, बसंत राम, नारायण दत्त जोशी, केशव दत्त, मोहन चंद्र, अर्जुन कुमार, चंद्रमणि भट्ट, घनानंद, विमल पांडे, बसंत बल्लभ, त्रिलोचन जोशी, विजय भट्ट, धन सिंह मलाणा, शाहिद सहित दर्जनों ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments