HomeBreaking Newsयशपाल आर्य के पुत्र संग घर वापसी पर बोले धामी, जाने वाले...

यशपाल आर्य के पुत्र संग घर वापसी पर बोले धामी, जाने वाले को कौन रोक सका….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

उत्तराखंड की राजनीति में ठीक चुनाव से पहले यशपाल आर्य के पुत्र संग घर वापसी हो जाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया आई है,जो कि एक दार्शनिक अंदाज में है। धामी ने कहा, ”जाने वाले को कहां रोक पाया है कोई, ऐ जाने वाले तुझे और रोकने वाला नहीं कोई’।

धामी ने कहा कि यशपाल आर्य का पार्टी छोड़कर जाना इस बात को दिखाता है कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत हित को ऊपर रखा है। बीजेपी में सभी लोगों को उनका उचित सम्मान दिया जाता है, और पार्टी की एक कार्यशैली और विचारधारा है। यहां पर संगठन में सबसे पहले राष्ट्र को, उसके बाद पार्टी को और आखिरी में व्यक्तिगत हितों को रखा जाता है।

CNE Special : यशपाल आए, कांग्रेस को मिली मजबूती, उत्तराखंड में दलित राजनीति का हैं बड़ा चेहरा

अलबत्ता, सीएम धामी चाहे लाख छुपायें पर कहीं न कहीं उनके बयान में यह साफ झलक रहा है कि वह यशपाल आर्य के पार्टी छोड़ कांग्रेस में जाने से आहत हैं। खास तौर पर कुमाऊं मंडल में भाजपा को यशपाल आर्य का अलग होना अब भारी पड़ सकता है। हालांकि धामी ने यह भी कहा कि भाजपा में किसी के आने या जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। पार्टी अपने बैनर पर चुनाव लड़ती है, किसी चेहरे पर नहीं। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

हल्द्वानी : यशपाल और संजीव की घर वापसी पर कार्यकर्ताओं में खुशी, बांटी मिठाई – आतिशबाजी कर दी बधाई

आर्य की वापसी पर गदगद कांग्रेस कार्यकर्ता, रानीखेत में जश्न, मिष्ठान वितरण

Big Breaking : भाजपा को लगा बड़ा झटका, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य बेटे संग कांग्रेस में शामिल

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments