HomeBreaking NewsBig News : दोबारा सीएम बनने के बाद कश्मकश में धामी, अब...

Big News : दोबारा सीएम बनने के बाद कश्मकश में धामी, अब कहां से लड़ेंगे चुनाव !

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

पुष्कर सिंह धामी के पुन: प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बावजूद अब उनके सामने अगली चुनौती 06 माह के भीतर किसी विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव जीत कर सदन की सदस्यता लेना है। संविधान के अनुच्छेद 164 (4) के तहत उन्हें यह करना अनिवार्य है। अब राजनैतिक गलियारों में चर्चा इस बात की शुरू हो चुकी है कि धामी आखिर कहां से चुनाव लड़ेंगें !

ज्ञात रहे कि डीडीहाट विधानसभा सीट से बिशन सिंह चुफाल, चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, लालकुआं के डॉ.मोहन सिंह बिष्ट, रुड़की के प्रदीप बत्रा और खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने धामी के लिए अपनी जीती हुई सीट छोड़ने की पेशकश की है। हालांकि सूत्र कह रहे हैं कि उनके डीडीहाट से चुनाव लड़ने की सम्भावना अधिक है, फिर भी स्पष्ट रूप से फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।

कहा जा सकता है कि प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायक दल का नेता चुने जाने के बावजूद दुविधा खत्म तब तक नहीं हो जाती, जब तक वह किसी सीट से चुनाव जीत नहीं जाते। खटीमा विधानसभा सीट हारने के बाद से वह काफी कश्मश में हैं।

ज्ञात रहे कि विगत सरकार में आखिरी समय में भाजपा ने धामी को उत्तराखंड का सीएम बनाया था। उन्हें अब तक सिर्फ छह माह का कार्यकाल ही मिल पाया, जो कि निश्चित रूप से बहुत कम ही कहा जायेगा। यही कारण है कि उन्हें चाहने वाले धामी को दोबारा सीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं।

धामी ने अपने बड़े छोटे से कार्यकाल में देवस्थानम विधेयक वापस लिए जाने सहित कई बड़े फैसले लिए। अब 23 मार्च को दूसरी बार सीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद वह सीएम की दोबारा कुर्सी सम्भाल लेंगे और जल्द ही यह घोषणा भी करेंगे कि वह कहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इधर धामी ने कहा है कि चुनाव के दौरान उन्होंने जो भी वायदे जनता से किये थे, उन्हें वह हर हाल में पूरे करेंगे। ज्ञात रहे कि धामी ने उत्तराखंड में सामान नागरिक संहिता लागू करने सहित कई अहम वायदे किए थे, जिन्हें उन्होंने पूरा करने की बात भी कही है।

23 को शपथ, मोदी—शाह के पहुंचने की चर्चा

उत्तराखंड के नव मनोनीत सीएम पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर साढ़े तीन बजे शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा। चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में आ सकते हैं। जिसको लेकर शासन—प्रशासन स्तर से तमाम तैयारियां की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments