HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी में डीजीपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण, दिए निर्देश

हल्द्वानी में डीजीपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण, दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| आज हल्द्वानी पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार ने हल्द्वानी कोतवाली का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों का रख रखाव, थाने की साफ सफाई, कर्मचारी बैरिक और मैस की व्यवस्थाएं का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, महिला हेल्प लाइन के कार्यों को सराहा। डीजीपी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी समेत महिला हेल्प डेस्क, महिला हेल्प लाइन तथा थाना कार्यलय की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

निरीक्षण के दौरान आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट भी मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उनके द्वारा कोतवाली का बारीकी से निरीक्षण किया गया, साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर मिली है, साथ ही एनबीडब्ल्यू करने और कुर्की के मामलों में कमी देखी गई, जिनके ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

गरीब रथ एक्सप्रेस अब नए रूट और नए समय-सारिणी से चलेगी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments