HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शिव अराधना व जलाभिषेक

Bageshwar: शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शिव अराधना व जलाभिषेक

ADVERTISEMENTS

  • समाज कल्याण मंत्री दास द्वारा खीर महाभोग का आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
आज श्रावण के सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया। वेलपत्र, दूध और जल से शिव को स्नान कराया। ओम नमरू शिवाय के उच्चारण कर शिव की अराधना की। श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों से रुद्री पाठ कराकर दान पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास द्वारा खीर महाभोग का आयोजन किया गया।

सरयू, गोमती और विलुप्त सरस्वती के पावन संगम पर स्थित भगवान बागनाथ के मंदिर में श्रद्धालुओं की सुबह चार बजे से ही भीड़भाड़ रही। उन्होंने पवित्र संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। बागनाथ का जलाभिषेक किया। सफेद वस्त्र, चावल, मिठाई और फल भेंट किए। श्रद्धालुओं ने कालभैरव नाथ और बाणेश्वर महादेव समेत अन्य मंदिरों में भी पूजा अर्चना की। पुरोहितों से रुद्री पाठ कराकर पुण्य अर्जित किया। पुजारी रावल परिवार ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। उधर, नगर पंचायत कपकोट स्थित शिव मंदिर, हिचौड़ी के कालभैरव, रैथल के सिद्धेश्वर महादेव, तप्तकुंड, भद्रतुंग, मजुवा फार्म कर्मी के शिव मंदिर, मोहली के शिव मंदिर, कांडा के सानीउडियार स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर, सत्तेश्वर महादेव मंदिर में जलार्पण करने को भक्तों की लंबी कतार रही।

बागनाथ मंदिर में प्रदेश के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री द्वारा खीर भोग का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिंष्ट ,महामंत्री राजेन्द्र परिहार, सुरेश काण्डपाल, रवि करायत, गौरव दास, इंद्र सिंह फर्स्वाण, प्रकाश लाल साह, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments