HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : श्रीमद् भागवत में उमड़े श्रद्धालु, निकली भव्य कलश यात्रा

रानीखेत : श्रीमद् भागवत में उमड़े श्रद्धालु, निकली भव्य कलश यात्रा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

पर्यटक नगरी के पुरानी आबकारी में एसएसबी के पूर्व इंस्पेक्टर स्व० दीप चंद्र जोशी की स्मृति में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।सैकड़ों महिलाओं सहित स्थानीय लोगों ने ढोल—नगाड़ों की थाप पर यात्रा निकाली।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कलश यात्रा आबकारी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से होती हुई शिव मंदिर पहुंची। जहां पूजन के बाद आनंद विहार पुरानी आबकारी में लगे विशाल पंडाल पर प्रकांड विद्वान कथावाचक व्यास नमन कृष्ण किंकर महाराज के सानिध्य में 7 दिवसीय भागवत कथा का विधि बिधान से शुभारंभ हुआ।

कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। उक्त कथा की आयोजक यजमान कुसुम लता जोशी ने बताया कि सात दिवसीय इस कथा में प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा का वाचन सहित भोग एवं आरती का नियमित कार्यक्रम होगा। चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन को भव्य रूप से मनाया जाएगा। भागवत कथा के समापन पर 30 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

शुभारंभ अवसर पर कथा वाचक व्यास नमन कृष्ण महाराज सहित दीपक नौटियाल, दर्शन चंद्र जोशी, सौरभ वर्मा, शोभा पंत, सतीश जोशी, मीनल जोशी, किरन जोशी, नीलेश जोशी, सुषमा नौटियाल, सुषमा पंत, सुनील चंद्र जोशी, कंचन जोशी, बृजेश जोशी, पंडित रवि शंकर शास्त्री, विवेक आचार्य, नारायण शरण, श्याम शरण, राजकुमार वर्मा सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments