HomeUttarakhandAlmoraदुःखद : पूर्व सभासद अजय वर्मा के पिता देवी लाल वर्मा का...

दुःखद : पूर्व सभासद अजय वर्मा के पिता देवी लाल वर्मा का निधन, शव यात्रा 01 बजे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद अजय वर्मा के पिताजी देवी लाल वर्मा का 70 साल की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। पार्थिव देह का आज मंगलवार को यहां विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार होगा। शव यात्रा दोपहर 01 बजे घाट के लिए रवाना होगी।

उल्लेखनीय है कि देवी लाल वर्मा लंबे समय से ​बीमार चल रहे थे। उनका हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से उपचार चल रहा था। गत दिवस ही वह हल्द्वानी से अल्मोड़ा लौटे थे और आज मंगलवार की सुबह उन्होंने अपने जौहरी बाजार स्थित निवास में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे बेटा—बेटी, नाती—पोतों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। पार्थिव देह की शव यात्रा घाट के लिए उनके जौहरी बाजार स्थित निवास से दोपहर एक बजे रवाना होगी।

इधर देवी लाल वर्मा के निधन पर तमाम लोगों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। पालिका सभासद व व्यापारी नेता दीपक वर्मा ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर की है। साथ ही मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक जताने वालों में दीपक वर्मा के अलावा वरिष्ठ व्यापारी जगदीश वर्मा, कैलाश वर्मा, नवनीत वर्मा, आलोक गोयल, हरीश कुमार वर्मा, मनोज वर्मा, विवेक वर्मा, कमल वर्मा, पवन वर्मा, जगदीश वर्मा, हरेंद्र वर्मा, जोगेंद्र कुमार वर्मा, गोविंद लाल वर्मा, नवीन वर्मा आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments