HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: देवेंद्र दोसाद अध्यक्ष और महेंद्र बिष्ट बने सचिव

अल्मोड़ा: देवेंद्र दोसाद अध्यक्ष और महेंद्र बिष्ट बने सचिव

ADVERTISEMENTS

✍🏻 उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्निशियन एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन
✍🏻 अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व बागेश्वर की संयुक्त कार्यकारिणी गठित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्निशियन एसोसिएशन के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में संयुक्त कार्यकारिणी का द्विवार्षिक अधिवेशन यहां जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें संयुक्त कार्यकारिणी का चुनाव करा लिया गया। इसमें देवेंद्र दोसाद अध्यक्ष व महेंद्र बिष्ट सचिव चुने गए हैं।

यह चुनाव संगठन के कुमाउं संगठन मंत्री अजय मेहरा व प्रदेश संप्रेक्षक प्रमोद जोशी की देखरेख में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिये गए। जिन्हें शपथ दिलाई गई और नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को सुदृढ़ करने तथा सदस्यों की समस्याओं के निदान के लिए एकजुट संघर्ष करने का संकल्प​ लिया।
ये हैं नये पदाधिकारी
देवेंद्र दोसाद— अध्यक्ष, किशोर रौतेला— उपाध्यक्ष, पुष्पा मेहरा—महिला उपाध्यक्ष, महेंद्र बिष्ट— सचिव, निरंजन भट्ट— संगठन मंत्री, आनंद बिष्ट— कोषाध्यक्ष, दीवान राम— संरक्षक, विनोद बिष्ट— प्रवक्ता व आशुतोष धपोला— संप्रेक्षक चुने गए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments