HomeCovid-19दु:खद : कोविड—19 से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गये थाना...

दु:खद : कोविड—19 से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गये थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी

ADVERTISEMENTS

सी.एन.ई. न्यूज। आंखिरकार कोविड—19 संक्रमण की चपेट में आने के बाद करोना वारियर्सों में शामिल इंदौर में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र चंद्रवंशी अपनी जिंदगी की जंग हार गये। इस घटना का सबसे दु:खद पहलू यह है कि कोरोना वायरस की चपेट में देश में कई स्वास्थ्य कर्मी व पुलिस कर्मी आने लगे हैं। अपनी ड्यूटी का पूरी ईमानदारी से पालन करने वालों को स्वयं कोरोना वायरस की चपेट में आने का हमेशा खतरा बना रहता है। ज्ञात रहे कि इंस्पेक्टर चंद्रवंशी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 45 साल के चंद्रवंशी जूनी इंदौर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी थे। देर रात तीन बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सीएसपी दिशेश अग्रवाल ने बताया कि जांबाज पुलिस अधिकारी देवेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। सुबह जैसे ही पुलिसकर्मियों की नींद खुली और ये दुःखद सूचना मिली तो सबका दिल बैठ गया। बताया जा रहा है ​कि इंस्पेक्टर देवेंद्र को कोरोना के साथ ही निमोनिया का संक्रमण भी बहुत ज्यादा हो गया था। हालत गंभीर होने पर वे 15 दिन से वेंटिलेटर पर थे। 2007 में एसआई बने चंद्रवंशी शाजापुर जिले के रहने वाले थे। उनकी मौत से पुलिस महकमे में शोक है। इससे पूर्व शनिवार को लुधियाना के एसीपी अनिल कोहली की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। एसीपी नार्थ अनिल कोहली को वेंटिलेटर पर रखा गया था। इधर तमाम जागरूक नागरिकों की ओर से यह मांग भी उठने लगी है कि कोरोना महामारी से जूझते हुए ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वालों को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments