HomeBreaking Newsऐसे तो ठप पड़ जायेंगे विकास कार्य ! हड़ताल पर हैं लोनिवि...

ऐसे तो ठप पड़ जायेंगे विकास कार्य ! हड़ताल पर हैं लोनिवि संविदा कनि​ष्ठ अभियंता

ADVERTISEMENTS
  • अनिश्चितकालीन हड़ताल को बीते 17 दिन, उदासीन बनी सरकार

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंताओं की नियमितिकरण व तदर्थीकरण को लेकर अनिश्चितकाली हड़ताल को 17 दिन बीत चुके हैं। हड़ताल के चलते विभागीय कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इसका असर जहां विकास कार्यों पर पड़ रहा है, वहीं ठेकेदारों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखनीय है कि कनिष्ठ अभियंता, संविदा उत्तराखंड समिति लोक निर्माण विभाग के बैनर तले कनिष्ठ अभियंताओं की अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकाली हड़ताल जारी है। ज्ञात रहे कि गत दिनों परेड मैदान से सचिवालय तक विशाल अभियंता आक्रोश रैली निकाली गई थी। सचिवालय में सचिव अतर सिंह द्वारा संगठन के अध्यक्ष सूरज डोभाल के आलावा अभयंता रामा रावत, प्रियंका व पूजा जोशी को वार्ता के लिए बुलाया गया था। इस दौरान सचिव ने अभियंताओं के प्रस्ताव को शासन के समक्ष रखने का आश्वासन देते हुए हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया था, लेकिन कनिष्ठ अभियंताओं ने मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर दिया था।

यहां यह बता दें कि विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सरकार पर लंबित निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने का दबाव है, वहीं संविदा कर्मियों की हड़ताल से सारे कार्य ठप हो चुके हैं। जो निर्माण कार्य हो भी चुके हैं उनकी एमबी नहीं होने से ठेकेदार अपने मजदूरों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। नवीन सड़क मार्गों के लिए डीपीआर व सर्वे का काम भी नहीं हो पा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments