HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ‘देवा भाई’ ने ली अग्निकांड...

अल्मोड़ा न्यूज: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ‘देवा भाई’ ने ली अग्निकांड पीड़ित की सुध, धारानौला के रेस्टोरेंट संचालक को हर संभव मदद का दिया भरोसा, कार्तिक पूर्णिमा के अवकाश की भी जारी की सूचना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने गत दिवस यहां धारानौला के रैस्टोरेंट में अग्निकांड की घटना के बाद रैस्टोरेंट संचालक प्रमोद बोरा से मुलाकात कर आग से हुए नुकसान को लेकर जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल उनके साथ खड़ा है। किसी भी व्यापारी पर यदि कोई संकट आता है तो व्यापार मंडल उनके साथ है। प्रभावित को हर संभव मदद दी जायेगी। दीपेश जोशी ने कहा कि रैस्टोरेंट में अचानक लगी आग से काफी नुकसान हुआ है, जिससे व्यापारी को काफी क्षति हुई है। जहां कोरोना काल में पूर्व से ही व्यापार व व्यापारी प्रभावित है वहीं यदि ऐसी आपदाएं हो जाती हैं तो व्यापारी पर क्या बीतती है इसका उन्हें अंदाजा है। उन्होंने नगर क्षेत्र के तमाम व्यापारियों से अपील करी कि संकट की घड़ी में अथवा कोई आपदा आने पर हर व्यापारी अपनी ओर से पीड़ित की मदद को निःस्वार्थ भाव से सामने आये। यदि कोई भी समस्या व्यापारी को हो तो वह निःसंकोचल उनसे संपर्क कर सकता है। इधर दीपेश जोशी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर 30 नवंबर को अल्मोड़ा बाजार बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन की ओर से जारी अवकाशों की सूची में कार्तिक पूर्णिमा भी है अतएव इस दिन अल्मोड़ा बाजार बंद किये जाने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments