चांद पर जाएंगे ‘टीवी के बालवीर’, अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगे देव जोशी

मुंबई| टीवी की दुनिया के दिग्गज कलाकार और बच्चों के चहेते बालवीर यानी देव जोशी का चांद पर जाने का सपना पूरा होने जा रहा…

मुंबई| टीवी की दुनिया के दिग्गज कलाकार और बच्चों के चहेते बालवीर यानी देव जोशी का चांद पर जाने का सपना पूरा होने जा रहा है। अब देव जोशी फिल्मों में नहीं बल्कि असल में चांद की सैर करने वाले हैं। देव ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। चांद पर जाने की खबर को शेयर करते हुए देव ने इसे सपने का साकार होना बताया है।

देव ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘ये सपने के साकार होने जैसा है, ड्रीम मून प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर अपार खुशी हो रही है। मैं इस खुशी को अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं इस अप्रत्याशित और अविश्वसनीय प्रोजेक्ट का हिस्सा होने पर बेहद खुश हूं। जिंदगी हमेशा मुझे सरप्राइज करती रहती है।’ देव जोशी जापान के यासुका मीजावा ने डियर मून मिशन के लिए चुने गए हैं।

देव इस मिशन में चुने जाने वाले 10 मेंबर्स में से एक हैं। यासुका मीजावा ने #DearMoon शुरू किया है। इस मिशन के लिए दुनियाभर से 10 लोगों को चुना गया है। इसी मिशन में देव जोशी का भी नाम फाइनल कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले साल इस मिशन को गति दे दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। चुने हुए सभी 10 लोगों का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद ही अंतिम रूप से नामों का चुनाव किया जाएगा। इस ट्रिप के जरिए करीब 1 हफ्ते में चांद की सैर कराई जाएगी।

टीवी की दुनिया के बड़े सितारे हैं देव जोशी

बता दें कि टीवी की दुनिया के बड़े सितारे देव जोशी कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं। देव का सबसे चर्चित सीरियल बालवीर है। इस सीरियल में देव ने बालवीर का लीड किरदार निभाया है। करीब 3 साल की उम्र से अभिनय की दुनिया में सक्रिय देव जोशी ने काफी कम उम्र में शोहरत का खास मुकाम हासिल कर लिया है।

कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी छात्रा, पुलिस एनकाउंटर में पकड़े

मडुवा/Madua : पौषक तत्वों से भरपूर, हृदय व मधुमेह रोगियों के लिए वरदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *