HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः नगीना में बिना पुनर्वास के गरीबों को उजाड़ना अत्याचार-उपपा

अल्मोड़ाः नगीना में बिना पुनर्वास के गरीबों को उजाड़ना अत्याचार-उपपा

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने नगीना कॉलोनी लालकुआं में हजारों गरीबों को बिना पुनर्वास के उजाड़ने को अत्याचार की संज्ञा देते हुए सरकार से तुरंत उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है। इसी मांग को लेकर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह मर्ताेलिया को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि नगीना कालोनी लालकुआं में कई दशकों से रेलवे लाइन के पास की बस्तियों को बिना पुनर्वास के ध्वस्त करने को अमानवीय बताया। कहा है कि सरकार की यह कारवाई विचलित कर देने वाली है। उन्होंने कहा कि इससे प्रभावित लोग अभी तक सांसद व विधायक चुनते आए हैं। उनके घरों में पानी व बिजली के वैध कनेक्शन हैं। रेलवे ने जमीन को लेकर कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया है। ऐसे में अपने ही देश के समाज के मेहनतकश गरीब परिवारों को जेसीबी से नेस्तनाबूद करने का उपपा कड़ा विरोध करती है।

ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखंड के पहाड़ों, मैदानों में पूंजीपतियों, भू-माफियाओं व प्रभावशाली लोगों ने बहुत बड़े पैमाने पर जमीनों पर अतिक्रमण किया है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इन स्थितियों को गंभीर बताते हुए पार्टी ने उन लोगों का तत्काल पुनर्वास करने की मांग की है और कहा कि कहीं भी गरीबों को अतिक्रमण के नाम पर हटाने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और भू माफियाओं को सरकारी जमीनों पर कब्जा कराने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, पार्टी के केंद्रीय महासचिव एड. नारायण राम, एड. जीवन चंद्र, दीवान राम, पार्टी कार्यकारिणी के सदस्य प्रकाश राम, उछास की रेनू, एड. प्रेम आर्या, एड. मनोज आर्या, बसंत राम, दीवान राम, नीरा देवी समेत तमाम लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments